ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली, 15 अप्रैल 2026:
द्वारका जिले में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी-बर्गलरी सेल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दुकानदारों को चकमा देकर असली सोने की अंगूठियों के बदले नकली अंगूठियां रखकर फरार हो जाते थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चरणजीत दुकान में ग्राहक बनकर जाता था और चालाकी से दुकानदार का ध्यान भटकाकर असली गहनों को नकली से बदल देता था, जबकि उसका साथी जय प्रकाश बाहर बाइक पर इंतजार करता था। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो जाते थे।

जांच के दौरान CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और तकनीकी निगरानी के जरिए उन्हें पालम इलाके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से दो नकली सोने की अंगूठियां, एक ब्रेसलेट और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और फेसबुक के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। चरणजीत को सुनार का काम आता था, जिसका इस्तेमाल कर वह ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाता था। दोनों ने दिल्ली और पंजाब में कई वारदातों को अंजाम दिया है।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य वारदातों की कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन