झपटमार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, शाहदरा में दो अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। टीम ने स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं में लिप्त दो कुख्यात अपराधियों, नन्हे उर्फ शादाब और सलमान उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

15 मार्च को मंडोली रोड स्थित मोनिका ज्वेलर्स के सामने झपटमारी की घटना हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई, जो एक सफेद स्कूटी पर आए थे और मोबाइल छीनकर नंद नगरी की ओर फरार हो गए। जांच में पता चला कि स्कूटी भी चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की पूरी मूवमेंट ट्रैक कर 18 मार्च को उनके गाजियाबाद स्थित ठिकानों पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। नन्हे उर्फ शादाब हाल ही में जेल से छूटा था और दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आया था। पुलिस ने दोनों के वारदात के दौरान पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं और लूटा गया मोबाइल बरामद करने के प्रयास जारी हैं। शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन