ट्रैफ़िक पुलिस जन समस्याओं के हल के प्रति कटिबद्ध : मोनिका सर्किल इन्स्पेक्टर/ ट्रैफ़िक

कैलाश हिल्स कम्यूनिटी एशोसिएशन के कार्यकारी सदस्यों की मोनिका सर्किल इन्स्पेक्टर/ ट्रैफ़िक दिल्ली पुलिस के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया I बैठक के दौरान यातायात से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें प्रमुख बिंदु थे : राम मंदिर मार्ग पर ई-रिक्शा और ऑटो का अतिक्रमण, डीएवी सीनियर और जूनियर विंग में स्कूल लगने के समय और छुट्टी के समय यातायात -अव्यवस्था , निवासियों द्वारा सर्विस लेन में गाड़ियाँ पार्क करने से होने वाली अव्यवस्था, राम मंदिर रोड समीप सेंट्रल मार्केट पर लगे टीएसआर स्टैंड के अवैध बोर्ड से बढ़ती हुई अवैध पार्किंग को रोकने के लिए टीएसआर स्टैंड के अवैध बोर्ड को तुरंत हटाने का एशोसिएशन का आग्रह किया गया उक्त मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के मध्य यह भी बताया गया कि राम मंदिर रोड पर नियमित रूप से होने वाली टीएसआर एवं ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग को ओखला मंडी पर स्थानांतरित करने का वैकल्पिक स्थान का प्रस्ताव स्वयं निगम पार्षद राजपाल जी ने रखा था उसको क्रियान्वित करने के लिए अविलम्ब एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें विधायक सुश्री शिखा राय जी , निगम पार्षद राजपाल सिंह जी , उपायुक्त दिल्ली नगर निगम , डी एम साउथ ईस्ट एवं मोनिका सर्किल इन्स्पेक्टर/ ट्रैफ़िक दिल्ली पुलिस की गरिमामय उपस्थिति रहे , प्रस्तावित किया गया और निर्णय होने पर दिल्ली नगर निगम से इसकी अधिसूचना जारी करने के आशय का परिपत्र भी जारी किया जाए I राम मंदिर रोड पर अवैध पार्किंग की गम्भीर समस्या को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार प्रस्तावित किया गया कि जब तक टीएसआर एवं ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग को वैकल्पिक स्थान ओखला मंडी पर स्थानांतरित करने का निगम का परिपत्र जारी नहीं हो जाता टीएसआर एवं ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग के इस स्थान को सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा नो पार्किंग ज़ोन घोषित किया जाए और नो पार्किंग ज़ोन के बोर्ड लगाए जाए I कैलाश हिल्स डी ए वी स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा यातायात नियंत्रण में अनदेखी/निष्क्रियता के कारण निवासियों को हो रही कठिनाइयों के बारे में भी चर्चा की गई जिस पर ट्रैफ़िक इन्स्पेक्टर सुश्री मोनिका से आग्रह किया गया कि स्कूल लगने के समय एवं स्कूल की छुट्टी के समय स्कूल प्रबंधन समिति को छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त सिक्यरिटी गार्डस की व्यवस्था करने के लिए नोटिस जारी किया जाए

मोनिका सर्किल इन्स्पेक्टर/ ट्रैफ़िक ने सभी समस्याओं पर गहन विचार कर समस्याओं का हल निकालने का आश्वासन दिया I उन्होंने कहा कि ट्रैफ़िक पुलिस जन समस्याओं के हल के प्रति कटिबद्ध है I

मोनिका सर्किल इन्स्पेक्टर/ ट्रैफ़िक दिल्ली पुलिस के साथ हुई इस बैठक में कैलाश हिल्स कम्यूनिटी एशोसिएशन के चेयरमैन योगेश बहल, विजय गौड़ वाइस चेयरमैन, जी डी शर्मा वाइस चेयरमैन, सतीश नागपाल कोषाध्यक्ष, निधि जुल्का सोशल सेक्रेटेरी, मानव कपूर सचिव / सुरक्षा सहित कैलाश हिल्ल्स राजेश मुंजाल वाइस चेयरमैन, के गणमान्य निवासी भी उपस्थित थे I

अंत में वाइस चेयरमैन विजय गौड़ ने इन्स्पेक्टर मोनिका का एशोसिएशन की तरफ़ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोनिका जी के आने से समस्याओं के हल के प्रति आशा की एक किरण जागी है I

  • Leema

    Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन