डॉ. प्रशांत गायकवाड को ‘मोहित सम्मान’ से नवाजा गया

क्रियांजलि सांस्कृतिक एवं पुनर्वास ट्रस्ट दिव्यांग व वंचित कलाकारों को संगीत के क्षेत्र में बढ़ावा देने का कार्य करता है, इसके संस्थापक सेवानिवृत्त विंग कमांडर एमपी शर्मा एवं श्रीमती कल्पना शर्मा (सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना ) है l ट्रस्ट के द्वारा संस्कार नामक कार्यक्रम 2024 हाल ही में सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र (भारत सरकार ) द्वारका नई दिल्ली में आयोजित किया गया I कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों के कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई तथा उन्हें सम्मानित किया गया I

कार्यक्रम के अंत में कल्पना शर्मा जी के शिष्यों द्वारा सुप्रसिद्ध सुंदर कृष्ण लीला प्रस्तुत की गई जिसमें कुमारी ख्याति शर्मा, मेगा माथुर, गार्गी शर्मा, रिद्धि अरोरा इत्यादि कलाकारों ने (शिष्यों )भाग लिया l कार्यक्रम के दौरान आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड जी को उनके द्वारा दिव्यांगों तथा वंचित कलाकारों के लिए किए जा रहे कार्य के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साँस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र के चेयरमैन डॉ विनोद नारायण इंदुरकर के हस्ते “मोहित सम्मान, शॉल , अवार्ड तथा 11000 राशि देकर सम्मानित किया गया l

डॉ गायकवाड द्वारा गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत, 24000 विद्यार्थियों को निशुल्क संगीत की शिक्षा प्रदान की गई हैl तथा 4,00, 000 लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया हे l लगातार 324 घंटे तबला वादन कर, “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ” में विश्व पटल पर अपना नाम डॉ प्रशांत गायकवाड जी ने अंकित किया है l

राष्ट्रपति पुरस्कार, वर्ल्ड बुक अवार्ड, एक्सक्लूसिव अवार्ड, मोदी रत्न सम्मान ऐसे अनगिनत सम्मान गायकवाड जी के नाम अंकित है तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के वे ब्रांड एम्बेसडर है (भारत सरकार) l सी सी आर टी द्वारा जूनियर तथा सीनियर फैलोशिप अवार्ड भी गायकवाड जी को मिल चुका है l वर्तमान में डॉ प्रशांत गायकवाड “भारतीय विद्या भवन, सिविल लाइन “नागपुर में कार्यरत है l

कार्यक्रम के इसी कड़ी में डॉ अरुणा श्री (चेन्नई ),दिल्ली से डॉ प्रतिभा शर्मा, विनीत, मास्टर रुद्राक्ष श्रीवास्तव को उनके विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए क्रियांजलि सांस्कृतिक एवं पुनर्वास ट्रस्ट का सर्वोच्च मोहित सम्मान स्वरूप ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम का संचालन संगीत जगत के दिग्गज कलाकार पंडित विजय शंकर मिश्रा जी ने किया l

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान