दक्षिण दिल्ली में सक्रिय स्नैचर्स की जोड़ी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद

दिल्ली, 22 अगस्त 2024: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सक्रिय स्नैचर्स की जोड़ी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अनस (21) और अर्ज़ानुद्दीन (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने इस कार्रवाई से दो मामलों का समाधान किया है।

16-17 अगस्त 2024 की मध्यरात्रि को लगभग 12:10 बजे ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा मोबाइल छीनने की सूचना दी गई। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की

जांच के दौरान एसएचओ ग्रेटर कैलाश के नेतृत्व में एसआई पंकज, एएसआई कमलेश, एएसआई माजिद हुसैन, एचसी सुनील और एचसी सुरेंद्र की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल का दौरा किया, सीसीटीवी फुटेज की जांच की, और अपराधियों की पहचान के लिए कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। स्थानीय सूत्रों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से दोनों आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया और उनके बयान के आधार पर वह स्कूटी बरामद की गई जिसे अपराध के दौरान उपयोग किया गया था। जांच में पता चला कि यह स्कूटी पहले से ही नेब सराय पुलिस स्टेशन में दर्ज एक ई-एफआईआर में चोरी की गई थी।

इसके अलावा, आरोपियों ने 10 अगस्त 2024 को ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में एक और स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद एक और मामला दर्ज किया गय

फिलहाल, पुलिस टीम स्नैच किए गए मोबाइल फोन और अन्य केस प्रॉपर्टी की बरामदगी के लिए आगे की जांच कर रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन