दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण-पश्चिम जिले में अवैध शराब तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विवेक यादव, राणा कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 13 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें देसी शराब, व्हिस्की और बीयर की 650 बोतलें शामिल थीं। ये शराब हरियाणा में बिक्री के लिए लाई गई थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 16 मार्च को महिपालपुर में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वे शराब बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने इलाके में गश्त बढ़ाकर इस गिरोह की जानकारी जुटाई थी। पकड़ी गई शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वसंत कुंज साउथ थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क और इसके स्रोत का पता लगाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन