दमघोंटू प्रदूषण में किडनी मरीज विशेष ध्यान रखें -डाक्टर हिमांशु वर्मा।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली व एनसीआर की प्रदूषित हवा में जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है,वही अन्य भयावह बीमारियों से ग्रसित मरीजो को भी ऐसे दमघोंटू मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वर्द्धमान महावीर सफदरजंग अस्पताल के नैफ्रोलोजी विभाग के हैड आफ दा डिपार्टमेंट डाक्टर हिमांशु वर्मा ने बताया, कि इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर प्रत्येक मरीज को विशेष ख्याल रखना चाहिए।सुबह की सैर से परहेज़ करे, उन्होंने कहा,कि अमूमन इस मौसम में किडनी से पीड़ित मरीजों में ख़ान पान को लेकर काफी दुविधा उत्पन्न हो जाती है, इसलिए जरूरी है,कि संतुलित भोजन लें। उन्होंने कहा, कि किडनी के मरीज को खाने में नमक की मात्रा को काफी कम कर देना चाहिए।तेज नमक मसाले वाली चीजें अचार,पापड, नमकीन, कोल्डड्रिंक, डिब्बा बंद सोस,जैम, जैली आदि को बंद कर देना चाहिए। किसी भी प्रकार के डिब्बे बंद जूस से बचना चाहिए।श्री वर्मा ने बताया,कि इस मौसम में शरीर में सूजन होने पर पानी और पानी वाली चीजें कम पिए।बीज निकालकर अमरुद, पपीता और सेब का सेवन 100 से 150 ग्राम के बीच में करे।हरी पत्तेदार सब्जियां को अच्छी तरह धोकर बनाए, नींबू, टमाटर से बचें।पूरे दिन में एक बार 300 से 400 एमएल दूध मलाई उतारकर ले। उन्होंने कहा, कि सभी दालो का सेवन प्रतिदिन एक कटोरी कर सकते हैं,जिस दिन मीट खाए,उस दिन दाल ना खाएं। मांसाहार का सेवन करने वाले मरीज भी बकरे या भैंसे का मीट ना ले, बल्कि अंडे की सफेदी, मुर्गा व मच्ली ले सकते हैं। उन्होंने कहा,कि प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भी किडनी मरीज उचित खान-पान के जरिए स्वस्थ रह सकते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार