दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर मंगोलपुरी से गिरफ्तार, 3 केस सुलझे

दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मोनू उर्फ रैताल उर्फ धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी इलाके का सक्रिय बदमाश है और पहले से ही 31 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल को एक घर में चोरी की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे उसकी बहन के घर से दबोचा गया। पूछताछ में उसने तीन वारदातों को कबूल किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के गहने, 1.05 लाख रुपये नकद, चोरी की रकम से खरीदी गई वॉशिंग मशीन और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी नशे का आदी है और घरों के ताले तोड़कर दिन के समय चोरी करता था। कुछ दिन पहले ही उसने 35,000 रुपये में स्कूटी खरीदी थी, जिससे वह वारदात को अंजाम देता था।

तीनों मामलों में ई-एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिनकी गुत्थी अब सुलझ चुकी है। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने और किन इलाकों में चोरी की वारदातें की हैं।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी