दिल्ली: अपराध मुक्त अभियान के तहत चाकू सहित चोर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के ईस्ट जिला के प्रीत विहार थाना क्षेत्र में संगठित अपराध पर नकेल कसने के तहत एक चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते आरोपी के पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ।

घटना 27 मार्च 2025 की है, जब प्रीत विहार थाना के कॉन्स्टेबल निकुंज पीएसके रोड, काला पार्क, शंकर विहार के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। कॉन्स्टेबल ने तुरंत पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया, जो दिल्ली आर्म्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मोहिन सैफी के रूप में की, जो आराम पार्क, शास्त्री पार्क का निवासी है।

मोहिन सैफी महज आठवीं पास है और लोहार का काम करता है, लेकिन नशे की लत और गलत संगत के चलते उसने चोरी, जुआ और घरों में सेंधमारी जैसी आपराधिक गतिविधियों में हाथ आजमाया। उसके खिलाफ पहले से ही 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत एफआईआर (संख्या 89/25) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

ईस्ट जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धनिया (आईपीएस) ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार