दिल्ली के द्वारका से दो बांग्लादेशी अवैध प्रवासी पकड़े गए, डिपोर्ट कर लौटाया गया वापस

नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस की बिंदापुर थाने की टीम ने अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को धर दबोच कर देश से वापस भेज दिया है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका जिले में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए डीसीपी द्वारका के निर्देश पर स्थानीय थानों को सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए थे। इसी के तहत इंस्पेक्टर दर्शन लाल के नेतृत्व में बिंदापुर थाना टीम ने हेड कॉन्स्टेबल नीरज, हेड कॉन्स्टेबल सज्जन, कॉन्स्टेबल राजेश डागर और कॉन्स्टेबल आशीष को शामिल कर एक विशेष टीम बनाई गई। एसीपी डाबड़ी राजकुमार के मार्गदर्शन में टीम ने इलाकों में लगातार गुप्त सूचनाएं इकट्ठा कीं और झुग्गी-झोपड़ी, मजदूर कॉलोनियों जैसे इलाकों में दस्तावेजों की जांच की।

टीम की मेहनत रंग लाई जब 10 जुलाई को सूचना मिली कि इलाके में कुछ संदिग्ध अवैध बांग्लादेशी घूम रहे हैं। तुरंत दबिश दी गई और दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान शाहादत्त और मोहम्मद अनवर के रूप में हुई, जो बिना वैध दस्तावेजों के बांग्लादेश से भारत में घुसे थे।

पुलिस ने दोनों को एफआरआरओ आरकेपुरम दिल्ली में पेश किया। जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को विजय विहार रोहिणी के डिटेंशन सेंटर में रखा गया और फिर डिपोर्ट कर बांग्लादेश भेज दिया गया।

द्वारका जिला पुलिस का यह अभियान अवैध प्रवासियों के खिलाफ उसकी कड़ी मुहिम को दर्शाता है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार