दिल्ली के मोहन गार्डन फायरिंग केस का 6 घंटे में खुलासा, हथियारों के साथ आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 3 जून 2025 — दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला एंटी नारकोटिक्स टीम ने ‘नो गन, नो गैंग’ मिशन के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे में मोहन गार्डन इलाके में हुई फायरिंग की गुत्थी सुलझा ली। वारदात में शामिल आरोपी ओमप्रकाश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और वारदात के वक्त पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

घटना 26 मई की शाम को हुई थी, जब एक युवक स्कूटी से मेडिकल शॉप पर आया और पैसे लूटने की कोशिश में दुकानदार पर गोली चला दी। स्कूटी भी चोरी की निकली जो एक दिन पहले उत्तम नगर से चोरी हुई थी।

जांच में लगे इंस्पेक्टर सुबाष की टीम ने CCTV फुटेज खंगाले और लोकल सूत्रों से जानकारी जुटाई। छानबीन के बाद आरोपी की पहचान ओमप्रकाश (22) के रूप में हुई और उसे तुरंत दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने लूट की नीयत से गोली चलाने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके खिलाफ Arms Act और BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं