दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी और नाबालिग साथी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के वेलकम इलाके में हुए चाकूबाजी के मामले को पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। घटना 25 अक्टूबर 2025 की सुबह की है, जब जंता मज़दूर कॉलोनी में रहने वाले मोसिन (33) पर उसकी कबाड़ी की दुकान पर दो लोगों ने हमला कर दिया। घायल मोसिन को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया।

जाँच के दौरान मोसिन ने बताया कि दुकान पर दो युवक आकर गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया, तो उन दोनों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना वेलकम के SHO इंस्पेक्टर रूपेश खत्री के नेतृत्व में बनी टीम ने साक्ष्य जुटाए और तकनीकी निगरानी के आधार पर एक आरोपी फर्दीन (22), निवासी जंता मज़दूर कॉलोनी, को दबोचा। पूछताछ में फर्दीन ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके 17 वर्षीय नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार (पेपर कटर) भी बरामद किया।

जांच में यह भी पता चला कि फर्दीन पहले भी एक हत्या के प्रयास के मामले में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी