दिल्ली क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम की बड़ी कामयाबी, 26 साल से फरार किडनैपर-कातिल दर्जी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 26 साल से कानून से आंख-मिचौली खेल रहे कुख्यात अपहरणकर्ता और हत्यारे को आखिरकार दबोच लिया है। आरोपी राज किशोर उर्फ बड़े लल्ला, जो कभी दर्जी था, ने 1993 में एक व्यापारी के 8 साल के मासूम बेटे का अपहरण कर 30 हजार रुपये फिरौती वसूलने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसने बच्चे की लाश कल्याणपुरी के नाले में फेंक दी थी। इस सनसनीखेज मामले में उसे 1996 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन 1999 में हाई कोर्ट से छह हफ्ते की पैरोल पर बाहर आया और फिर दोबारा जेल नहीं लौटा।

26 साल से पुलिस और कोर्ट की नजरों से बचते-बचाते वह कभी पटना, कभी जयपुर, तो कभी पंजाब के बरनाला में छिपकर रहता रहा। कोरोना काल में वह अपने पैतृक गांव कानपुर देहात लौट आया और वहां दर्जी की दुकान खोलकर सामान्य जिंदगी जीने लगा। मगर दिल्ली पुलिस की एआरएससी टीम ने हार नहीं मानी। एसीपी पंकज अरोड़ा की निगरानी और इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी व रोबिन त्यागी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की हरकतों पर लगातार नजर रखी। हेड कांस्टेबल मिन्टू यादव को मिली गुप्त सूचना से पुलिस को उसके ठिकाने का सुराग मिला।

कई दिनों की कड़ी निगरानी, तकनीकी सर्विलांस और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस टीम ने उसे कानपुर से बाहर निकालने में कामयाबी पाई और आखिरकार 2 अगस्त को गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने दो महीने तक लगातार ऑपरेशन चलाया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राज किशोर ने फरारी के दौरान अपनी पहचान छुपाने के लिए अलग-अलग राज्यों में जगह बदली और दर्जी बनकर शांत जिंदगी जीने का नाटक करता रहा।

क्राइम ब्रांच की इस कामयाबी ने साफ कर दिया है कि अपराध कितना भी पुराना हो, कानून के लंबे हाथ आखिरकार अपराधी तक पहुंच ही जाते हैं। दिल्ली पुलिस की इस मेहनत से न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद फिर से मिली है, बल्कि ऐसे अपराधियों के लिए भी कड़ा संदेश गया है कि भागकर बचा नहीं जा सकता।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार