दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, विकास लगरपुरिया गैंग का वांछित बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की एजीएस टीम ने कुख्यात विकास लगरपुरिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य रोहित गहलोत को गिरफ्तार किया है। रोहित चार महीने से फरार था और छावला थाने के हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

बीते साल 30 अक्टूबर की रात, जब छावला इलाके के खाटू श्याम चौक पर एक जन्मदिन समारोह चल रहा था, तभी रोहित गहलोत अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हमला इलाके में दबदबा कायम रखने के लिए किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई रंजना, एसआई राजा राम, एएसआई रमेश कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे। पुलिस ने रोहित को हरियाणा के मुरथल से धर दबोचा। जांच में खुलासा हुआ कि उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अवैध हथियार एक फार्महाउस के पास छिपाकर रखे थे, जहां से पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस बरामद किए।

रोहित पहले एक रेस्टोरेंट चलाता था और अपने पिता के साथ बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करता था, लेकिन बाद में वह कुख्यात अपराधी धारा उर्फ धारे के संपर्क में आकर अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। वह पहले भी अपहरण, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के पांच मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी