दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ₹27 लाख ऑनलाइन स्टॉक मार्केट ठगी का मास्टरमाइंड दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ऑनलाइन स्टॉक मार्केट निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भोले-भाले निवेशकों को प्री-लॉन्च आईपीओ और शेयर मार्केट में ऊँचे मुनाफे का झांसा देकर लूटता था। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया शातिर आरोपी ऋषि रंदीरा सिंह, निवासी इंदिरा नगर, पुणे (महाराष्ट्र) है।

यह कार्रवाई उस मामले में हुई जिसमें एक वरिष्ठ नागरिक से धोखाधड़ी कर ₹27 लाख हड़पे गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पीड़ित को पहले फेसबुक और फिर व्हाट्सऐप के जरिए झांसे में लेकर UPINSTITON जैसी फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप्स इंस्टॉल करवाई गईं। इसके बाद उसे एक नकली इन्वेस्टमेंट ग्रुप में जोड़ा गया जहां उसे लगातार “आईपीओ फंडिंग” और “प्रॉफिट विदड्रॉल” का लालच देकर निवेश करने पर मजबूर किया गया। पैसे अलग-अलग खातों में IMPS/NEFT/UPI के जरिये मंगवाए जाते थे। लेकिन जब पीड़ित ने रकम वापस मांगनी चाही तो आरोपी और उसके साथियों ने धमकाकर उससे और पैसे ऐंठ लिए।

जांच के दौरान ऋषि रंदीरा के बैंक खाते का सुराग मिला जिसमें पीड़ित के ₹8 लाख ट्रांसफर किए गए थे। कड़ी निगरानी के बाद आरोपी को करोल बाग, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी सिर्फ 8वीं पास है और इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। लालच में आकर वह दो व्यक्तियों के संपर्क में आया जिन्होंने उसे हर महीने ₹30,000 कमाने का लालच देकर बैंक खाता खुलवाया और उसकी डिटेल्स अपने कब्जे में ले लीं। इसी खाते का इस्तेमाल ठगी के लिए किया गया।

फिलहाल पुलिस इस साइबर गैंग के अन्य आरोपियों और मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद