दिल्ली में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में डॉक्टरों की हुंकार, MAMC और लोकनायक अस्पताल में हुआ भव्य कार्यक्रम

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) और लोकनायक अस्पताल में रविवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ और रेज़िडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (MAMC एवं लोकनायक) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों ने एक स्वर में इस राष्ट्रीय अभियान का समर्थन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल रहे। उन्होंने खचाखच भरे सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं, उसी कुशलता से अब वे राष्ट्र निर्माण के लिए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान का हिस्सा बनकर समाज का उपचार करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कोई विकल्प नहीं बल्कि एक संकल्प है, जिसे पूरा देश समर्थन करता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे साकार करने के लिए जनता के साथ दृढ़ निश्चय के साथ जुड़े हुए हैं।

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बी. एल. चौधरी ने इस पहल को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि चिकित्सकों को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ने की शुरुआत लोकनायक अस्पताल से होना सम्मान की बात है। वहीं, राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ की अध्यक्ष डॉ. ममता त्यागी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ भारत की आत्मा से जुड़ा हुआ विचार है और इसे जन अभियान बनाकर देशभर में जागरूकता जगाई जाएगी। संघ के संरक्षक डॉ. ग्लैडबिन त्यागी ने घोषणा की कि जहां-जहां इस विषय पर कार्यक्रम होगा, वहां राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ मेडिकल कैंप आयोजित करेगा।

कार्यक्रम में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर वाद-विवाद और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डॉक्टरों द्वारा गणेश वंदना, नर्सिंग छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक और आयुर्वेदाचार्यों द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों को ‘डॉक्टर्स फॉर नेशन’ और नर्सों को ‘नर्सेज फॉर नेशन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से और समापन राष्ट्रगान से हुआ। मंच का संचालन डॉ. सचिन गुप्ता ने किया। इस मौके पर दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों से आए वरिष्ठ चिकित्सकों और गणमान्य व्यक्तियों की भारी उपस्थिति रही। इनमें गुरु तेग बहादुर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. विनोद कुमार, जीटीबी अस्पताल के निदेशक डॉ. धमीजा, ली क्रेस्ट अस्पताल के निदेशक श्री पंकज अग्रवाल, नेशनल नर्सेज ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष डॉ. रितु सिंह और रेज़िडेंट डॉक्टर एसोसिएशन MAMC के अध्यक्ष डॉ. सौमित डे समेत कई अन्य शामिल रहे।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश