दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा 55 मामलों में वांछित लुटेरा अनिल उर्फ टोनी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक शातिर स्नैचर और लुटेरे अनिल उर्फ टोनी उर्फ प्लूटो को गिरफ्तार कर राजधानी में अपराध पर एक और करारा प्रहार किया है। 31 वर्षीय अनिल, बेगमपुर का निवासी है और 55 से अधिक मामलों में लिप्त रहा है, जिसमें स्नैचिंग, लूटपाट और आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं।

अनिल को दो मामलों में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था और एक अन्य में धारा 82 के तहत कार्रवाई चल रही है। वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा था। क्राइम ब्रांच की WR-II टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहिणी के रानी खेड़ा रोड स्थित भाग्य विहार इलाके से उसे दबोचा।

पुलिस के अनुसार अनिल ने अपने अपराधी जीवन की शुरुआत नशे की लत और गलत संगत के चलते की थी। वह सुबह-सुबह अपने गैंग के साथ मिलकर राजधानी के पश्चिमी इलाकों में बाइक पर झपटमारी करता था। उसकी गिरफ्तारी दिल्ली में चल रहे अपराध विरोधी अभियानों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं