दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान: सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ी जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस सप्ताह (16 से 22 फरवरी 2025) के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी कड़ी में समयपुर बादली ट्रैफिक सर्कल द्वारा विशेष अभियानों को अंजाम दिया गया।

21 फरवरी को सरस्वती कन्या विद्यालय, बादली में सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 7वीं और 8वीं के 70 से अधिक छात्रों, 15 शिक्षकों और 9 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों की जानकारी जांचने के लिए थी, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर सोच विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। विजेताओं को स्कूल की प्रधानाचार्य उमा जी द्वारा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से गिफ्ट हैंपर्स, टी-शर्ट और कैप देकर सम्मानित किया गया।

22 फरवरी को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (नॉर्दर्न रेंज) ने ‘पहला कदम – एक उम्मीद’ एनजीओ और डॉ. शॉफ आई हॉस्पिटल के सहयोग से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालकों और अन्य लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं श्रवण जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और 150 से ज्यादा लोगों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए।

इस दौरान डीसीपी (नॉर्दर्न रेंज) संध्या स्वामी और एसीपी (आउटर-नॉर्थ) धीरज नारंग ने ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और आम जनता से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने चालकों से गति सीमा का पालन करने, दुर्घटनाओं से बचने और बिना किसी कानूनी डर के जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहा और वादा किया कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) के. जगदेशन और पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक मुख्यालय) शशांक जायसवाल ने इन प्रयासों की सराहना की।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद