“दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म ‘2020 दिल्ली’ पर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका”

नई दिल्ली: देश की पहली सिंगल टेक फिल्म ‘2020 दिल्ली’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। प्लाजा पीवीआर में जब फिल्म के निर्माता देवेंद्र मालवीय और कलाकार मीडिया से बात कर रहे थे, तभी खबर आई कि दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर मालवीय ने कड़ा जवाब देते हुए कहा, “समझ नहीं आता कि बिना फिल्म देखे ही शरजील इमाम और अभिषेक मनु सिंघवी क्यों परेशान हो रहे हैं?”

निर्माता ने कहा कि उन्हें अभी तक कोर्ट से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन वह कानून का सम्मान करते हैं और पूरी कोशिश करेंगे कि फिल्म तय तारीख पर ही रिलीज हो।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुभवी अभिनेता समर जयसिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि “सिंगल टेक फिल्म का हिस्सा बनना मेरे और सभी कलाकारों के लिए चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इसमें कोई रीटेक नहीं होता।” उन्होंने अफसोस जताया कि “अभी तक किसी ने भी फिल्म देखी नहीं है, सिर्फ तीन मिनट के ट्रेलर को देखकर ही कुछ लोग इस पर विवाद खड़ा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “ट्रेलर के बाद ही अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बता दिया। आखिर इन लोगों को किस बात का डर है?”

फिल्म के निर्देशक देवेंद्र मालवीय ने बताया कि उन्होंने चार साल तक इस प्रोजेक्ट पर मेहनत की है, बिना किसी बाहरी मदद के, सिर्फ अपने परिवार के सहयोग से इसे पूरा किया। उन्होंने कहा, “हमारी फिल्म उन सच्चाइयों को सामने लाती है, जिन्हें कुछ लोग छुपाना चाहते हैं। दिल्ली दंगों में 53 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जब अमेरिका के राष्ट्रपति भारत दौरे पर थे। यह फिल्म उन खौफनाक पलों को दिखाएगी।”

उन्होंने बताया कि फिल्म में पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति, जबरन धर्मांतरण और हिंदू लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचारों को भी दिखाया गया है।

‘2020 दिल्ली’ में ब्रिजेंद्र काला, समर जयसिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, भूपेश सिंह, चेतन शर्मा और आकाश अरोरा जैसे कई अनुभवी और युवा कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है, लेकिन इसे लेकर शुरू हुआ विवाद क्या इसे रोक पाएगा या फिर सच की जीत होगी, यह देखने वाली बात होगी।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार