दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली को नशामुक्त बनाने के प्रयास में क्राइम ब्रांच की एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 310 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।


एएनटीएफ टीम को 19 नवंबर को सूचना मिली कि रोहिणी के सेक्टर 23 में ड्रग्स की सप्लाई होने वाली है। तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर शिव कुमार और एसीपी राजकुमार की निगरानी में एक टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर छापा मारकर रोशन लाल और उसके भाई धर्मबीर को गिरफ्तार किया। उनके पास से बिना नंबर प्लेट वाले स्कूटर की डिक्की से 310 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पूछताछ में सामने आया कि रोशन लाल नशे का बड़ा तस्कर है और पहले से एनडीपीएस और आबकारी कानून के तहत 5 मामलों में शामिल रह चुका है। वहीं, उसके भाई धर्मबीर ने इस धंधे में उसका साथ दिया। इसके बाद जांच में जुड़े अन्य दो आरोपियों—रोहित गुसाईं उर्फ मूसा और दुश्यंत चोपड़ा—को भी गिरफ्तार किया गया।

रोहित गुसाईं नशे का आदी है और रोशन लाल से हेरोइन लेकर खुद उपभोक्ताओं और तस्करों को बेचता था। दुश्यंत चोपड़ा, जो एक नशा मुक्ति केंद्र में काम करता है, इस नेटवर्क का चौथा कड़ी निकला। वह ड्रग्स बेचने से मिले पैसों पर ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था।

डीसीपी क्राइम-II, भिष्म सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस का यह ऑपरेशन राजधानी को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

  1. Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार