दिल्ली पुलिस की तत्परता से दो लुटेरे धराए, बटन चाकू बरामद

दिल्ली के तिमारपुर इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में दो शातिर लुटेरों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से बटन से खुलने वाले दो धारदार चाकू बरामद हुए हैं। ये आरोपी राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लूटपाट और झपटमारी की वारदातों में शामिल रहे हैं।

दरअसल, 11 और 12 मई की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे पुलिस टीम को वज़ीराबाद फ्लाईओवर के नीचे स्थित एक पार्क में दो संदिग्धों की मौजूदगी की जानकारी मिली। तुरंत हरकत में आई हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, अजय और आलोक की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ज़ैद (24), निवासी श्रीराम कॉलोनी, और मोहसिन (32), निवासी नई मुस्तफाबाद, के रूप में हुई।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली के कई इलाकों में लूट और झपटमारी की घटनाएं कर चुके हैं। उनके पास बरामद चाकू वे वारदात के दौरान विरोध की स्थिति में डराने के लिए साथ रखते थे। इस बार भी वे किसी वारदात की फिराक में थे लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो गए।

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश