दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 52 चोरी के फोन बरामद

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ जिले की एएटीएस टीम ने एक सक्रिय स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग चोरी की मोटरसाइकिलों से मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 52 चोरी के मोबाइल फोन और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। साथ ही, मोबाइल फोन की लॉक पैटर्न तोड़कर उन्हें बेचने वाले दो आरोपियों को भी धर दबोचा गया है। इस कार्रवाई से मोटर वाहन चोरी और मोबाइल चोरी के कुल छह मामले सुलझ गए हैं।

पुलिस को 21 सितंबर को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के मोबाइल लेकर सराय रोहिल्ला के दयाबस्ती रेलवे यार्ड रोड पर आने वाले हैं। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की देखरेख में एएसआई ओम प्रकाश और उनकी टीम ने वहां जाल बिछाया। शाम करीब 5:30 बजे चार लोग दो मोटरसाइकिलों पर आते दिखाई दिए। घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया गया। जांच में पता चला कि दोनों मोटरसाइकिलें—बजाज पल्सर और होंडा ट्विस्टर—थाना सराय रोहिल्ला और थाना गोकुलपुरी से चोरी की गई थीं। तलाशी लेने पर उनके पास से 52 चोरी/स्नैचिंग के मोबाइल फोन मिले।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरुण कश्यप उर्फ चिंटू (27), किशन किशोर उर्फ शिवम (24), गौरव उर्फ किशन (33) और हामिद (32) के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि गौरव और वरुण मोटरसाइकिल चोरी कर मोबाइल स्नैचिंग करते थे, जबकि हामिद और किशन चोरी के मोबाइल बेचने का काम संभालते थे। हामिद का करोल बाग में मोबाइल रिपेयर का दुकान है, जहां से ये चोरी के मोबाइल को अनलॉक कर बेचते थे।

आरोपियों की प्रोफाइल भी चौंकाने वाली है। गौरव पहले चाबी के छल्ले बेचने का काम करता था और अब तक 25 मामलों—जैसे हत्या के प्रयास, लूट, स्नैचिंग और चोरी—में शामिल रह चुका है। वरुण, जो नशे का आदी है, अशोक विहार थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और तीन मामलों में पहले भी पकड़ा जा चुका है। हामिद मोबाइल की दुकान चलाने के बहाने चोरी के फोन की खरीद-फरोख्त करता था। किशन किशोर पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

बरामद 52 मोबाइल फोनों में से चार की चोरी के मामले हरि नगर, जनकपुरी, इंदरपुरी और विकासपुरी थानों से जुड़े पाए गए हैं, जबकि बाकी फोनों को अन्य अपराधों से जोड़ा जा रहा है।

डीसीपी नॉर्थ जिला राजा बंथिया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    दिल्ली विधानसभा में ‘प्राइड’ कार्यक्रम के तहत 18 देशों से आए 43 प्रतिनिधियों के दल ने दौरा किया, जहां विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उन्हें विधायी प्रक्रिया और कानून निर्माण…

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.048…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    • By Leema
    • April 21, 2026
    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    • By Leema
    • April 20, 2026
    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    • By Leema
    • April 20, 2026
    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 20, 2026
    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार