दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से टला लूट का मामला, चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में गश्त कर रही पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके पास से अवैध बटनदार चाकू बरामद किया। मामला 5 मार्च 2025 का है, जब हेड कांस्टेबल तकीर तोमर देर रात क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान महाराजपुर चेक पोस्ट के पास मेट्रो पिलर नंबर 220 के पास एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखा। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और भागने लगा, लेकिन हेड कांस्टेबल ने सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध बटन ऑपरेटेड चाकू मिला।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अरसाद (25) निवासी सुंदर नगरी, दिल्ली के रूप में हुई। उसने कबूल किया कि वह आनंद विहार आईएसबीटी के पास चाकू की नोंक पर लूटपाट की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। आरोपी पहले भी पांच आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पूर्वी जिले के डीसीपी अभिषेक धनिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार सक्रिय है और अपराध पर रोकथाम के लिए गश्त तेज कर दी गई है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद