दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने 11.95 लाख रुपये के पर्सनल लोन घोटाले का किया पर्दाफाश

नई दिल्ली, 30 अक्तूबर 2025।
दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हाई-टेक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पर्सनल लोन के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के सरगना हिमांशु कुमार गौतम सहित कुल पांच आरोपियोंको गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी को अंजाम देने में किया गया था।

मामला तब सामने आया जब पालम निवासी एक महिला ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी कि उन्हें एक कॉल आई, जिसमें खुद को एक प्रतिष्ठित बैंक का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम कराने का लालच दिया। बातों-बातों में उसने महिला से ओटीपी हासिल कर लिया और कुछ ही मिनटों में उनके एचडीएफसी बैंक खाते में 11.95 लाख रुपये का प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन जारी करवा लिया। यह राशि तुरंत ही अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी गई।

शिकायत के बाद साइबर दक्षिण-पश्चिम थाने में मामला दर्ज किया गया और इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई जगदीप नारा, एचसी हरेंद्र, एचसी प्रवीण, एचसी विनोद और कॉन्स्टेबल विकास शामिल थे। टीम ने तकनीकी जांच, बैंक डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और विशाल एन्क्लेव से हेमराज गुर्जर और राज स्वामी को गिरफ्तार किया। ये दोनों अपने खातों में ठगी की रकम पार्क कर उसे एटीएम से निकालते थे।

पूछताछ में इन दोनों ने अन्य साथियों के नाम बताए, जिसके बाद आसिफ अली को न्यू सीलमपुर से दबोचा गया। वह इस गिरोह के लिए “म्यूल अकाउंट्स” यानी फर्जी बैंक खातों की व्यवस्था करता था। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने गुलाब बाग, उत्तम नगर से सचिन को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर आखिरकार मास्टरमाइंड हिमांशु कुमार गौतम को रामा पार्क, दिल्ली से पकड़ा गया।

जांच में खुलासा हुआ कि हिमांशु बैंक अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क करता था और उनकी बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच हासिल कर प्री-अप्रूव्ड लोनअपने गिरोह के खातों में ट्रांसफर कर देता था। सचिन बैंक खातों की व्यवस्था करता था, जबकि हेमराज और राज स्वामी उन खातों से पैसे निकालते थे। आसिफ अली खातों की जांच और सप्लाई का काम संभालता था।

गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय हेमराज गुर्जर और 22 वर्षीय राज स्वामी राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले हैं, जो पहले रैपिडो चालक के रूप में काम करते थे और कमीशन के लालच में अपना खाता उपलब्ध कराते थे। 26 वर्षीय आसिफ अली और 28 वर्षीय सचिन भी इसी नेटवर्क का हिस्सा थे, जो बैंक खातों की दलाली का काम करते थे। मास्टरमाइंड हिमांशु गौतम पहले भी रोहतक में साइबर ठगी के एक मामले में शामिल रह चुका है।

डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि यह गिरोह बेहद चालाकी से लोगों के बैंक खातों को निशाना बनाता था और पलक झपकते ही लाखों की ठगी को अंजाम देता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और फंड ट्रेल की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर अपनी बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें। साइबर अपराधी अब तकनीकी और मनोवैज्ञानिक दोनों तरीकों से लोगों को जाल में फंसा रहे हैं — इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन