दिल्ली पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, 216 वीरों की कुर्बानी को किया याद

दिल्ली पुलिस ने आज पुलिसकर्मियों की याद में कॉमेमोरेशन डे परेड का आयोजन किया, जिसमें उन वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने 01 सितंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 के बीच ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। यह आयोजन नई पुलिस लाइंस ग्राउंड, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में हुआ।

इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री विवेक गोगिया ने दिल्ली पुलिस, राज्य और केंद्रीय पुलिस संगठनों के उन 216 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर सुनाए, जिन्होंने देश सेवा में अपने प्राण न्यौछावर किए। इनमें 5 दिल्ली पुलिस के जवान भी शामिल थे।

राज्यों और केंद्रीय संगठनों के वीर जवानों की संख्या:

आंध्र प्रदेश-2, असम-6, बिहार-15, छत्तीसगढ़-11, झारखंड-4, कर्नाटक-5, मध्य प्रदेश-23, महाराष्ट्र-3, मणिपुर-6, राजस्थान-20, उत्तर प्रदेश-2, जम्मू-कश्मीर-7, बीएसएफ-19, सीआरपीएफ-23 और दिल्ली पुलिस-5 समेत कुल 216 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

कार्यक्रम में श्री विवेक गोगिया ने शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व राज्यपाल डॉ. किरण बेदी, डॉ. के.के. पॉल, पूर्व पुलिस आयुक्त श्री बी.के. गुप्ता, श्री नीरज कुमार, श्री बी.एस. बस्सी और कई सेवानिवृत्त एवं मौजूदा पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

21 अक्टूबर 1959 को, लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सैनिकों के हमले का सामना करते हुए 10 भारतीय पुलिसकर्मियों ने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई। उनकी वीरता को सम्मान देने के लिए 1960 में यह तय किया गया कि हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में पिछले एक वर्ष में शहीद हुए जवानों को भी याद किया जाता है।

  1. इंस्पेक्टर (एक्ज.) दिनेश कुमार: 8 जनवरी 2024 को हरियाणा के मुरथल में एक हादसे में शहीद हुए।
  2. इंस्पेक्टर (एक्ज.) रणबीर सिंह: मुरथल में 8 जनवरी 2024 को ड्यूटी के दौरान हादसे में शहीद हुए।
  3. एसआई (एक्ज.) गंगा शरण: 18 सितंबर 2023 को कलेयानपुरी में गश्त के दौरान एक दुर्घटना में घायल होकर 19 सितंबर को शहीद हुए।
  4. एएसआई (एक्ज.) दिनेश दत्त शर्मा: 16 अप्रैल 2024 को मीट नगर फ्लाईओवर पर एक आरोपी द्वारा गोली मार दी गई, जिसमें वे शहीद हुए।
  5. हेड कांस्टेबल जय ओम शर्मा: 8 जनवरी 2024 को ड्यूटी पर जाते समय एक सड़क हादसे में शहीद हुए।

इस कार्यक्रम ने एक बार फिर से हमारे उन बहादुर जवानों की याद दिलाई, जिन्होंने देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी