दिल्ली पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई सनसनीखेज़ लूट, आरोपी नेपाल भागने से पहले दबोचा

नई दिल्ली। पटेल नगर इलाके में हुई एक सनसनीखेज़ लूट की वारदात को दिल्ली पुलिस ने महज़ 15 घंटे में सुलझा लिया। रंजीत नगर थाना पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय निगरानी के ज़रिए आरोपी को नेपाल भागने से पहले ही धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र जोशी उर्फ़ राजू उर्फ़ नेपाली (28), निवासी शादिपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।

मामला 22 अगस्त का है, जब पीसीआर को एक लूट की कॉल प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता गणेश मेहता, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, ने पुलिस को बताया कि वह यात्रियों को छोड़ने के बाद पटेल रोड स्थित होटल देव पैलेस के पास लौट रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनसे जीबी रोड जाने के लिए लिफ्ट मांगी। बातचीत के दौरान अचानक उस शख्स ने उनके शर्ट की जेब से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से उनकी जांघ पर वार किया और उनका वीवो मोबाइल फोन व 2,200 रुपये नकद लूटकर फरार हो गया। इस संबंध में रंजीत नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने दो विशेष टीमों का गठन किया। करीब 70 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान शादिपुर निवासी राजेंद्र जोशी के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि वह नेपाल भागने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत टीमों को आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी भेजा, जहां से उसे नेपाल जाने वाली बस में सवार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन