दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

दिल्ली पुलिस वीक–2026 के तहत आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने “बिल्डिंग ट्रस्ट थ्रू क्रिएटिविटी एंड कम्युनिटी पार्टनरशिप” थीम पर कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं के साथ विश्वास का रिश्ता मजबूत करने की पहल की। इस दौरान छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पुलिस और समाज के बीच साझेदारी की भावना को अपनी कला और लेखनी के जरिए अभिव्यक्त किया।

पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के Sarvodaya Co-Ed Senior Secondary School और Government Co-Ed Senior Secondary School में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “नो योर पुलिस” और “फेस्टिवल विद पुलिस” विषयों पर छात्रों ने रंगों के माध्यम से पुलिस की जिम्मेदारियों, सामुदायिक पुलिसिंग और नागरिकों के साथ सहयोग की भावना को दर्शाया। बच्चों की पेंटिंग्स में सुरक्षा, विश्वास और साझेदारी का संदेश साफ झलकता नजर आया।

इसके साथ ही GSV, C-Block, Saraswati Vihar (थाना रानी बाग) में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज के साथ सकारात्मक संवाद कायम रखने में पुलिस की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

आउटर जिला पुलिस का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराना, उनमें जागरूकता बढ़ाना और समुदाय के साथ संबंधों को और सशक्त बनाना है। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर “सेवा, प्रतिबद्धता और सुरक्षा” के अपने संकल्प को दोहराते हुए समाज के साथ विश्वास की इस कड़ी को और मजबूत करने का संदेश दिया।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी