दिल्ली फायर सर्विस को मिलेगी नई उड़ान, सीएम रेखा गुप्ता ने किया मुख्यालय का दौरा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को गृह मंत्री आशीष सूद के साथ कनॉट सर्कस स्थित दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) मुख्यालय का दौरा किया। इस मौके पर DFS निदेशक अतुल गर्ग ने उनका स्वागत किया और विभाग से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने खुद दमकल उपकरणों का निरीक्षण किया और कुछ को चलाकर भी देखा, जिससे कर्मचारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

अतुल गर्ग ने बताया कि DFS के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री मुख्यालय पहुंचीं हैं, जिससे विभाग का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सीएम गुप्ता ने अपने बजट भाषण में भी दमकल विभाग का उल्लेख किया था, जो अब तक कभी नहीं हुआ था। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री दिल्ली फायर सर्विस को देश की बेहतरीन सेवा बनाना चाहती हैं।

गर्ग ने बताया कि सीएम के विजन के तहत विभाग ने नई दमकल गाड़ियां और मोटरसाइकिलें खरीदी हैं, साथ ही संकरी गलियों में तुरंत पहुंचने के लिए ATV जैसे अत्याधुनिक वाहनों की खरीद भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। विभाग अब राजधानी में आग की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए हर मोहल्ले में PCR की तर्ज पर दमकल वाहन तैनात करने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि यह संकेत भी दे गया कि दिल्ली सरकार अग्निशमन सेवाओं को पूरी गंभीरता से ले रही है और उन्हें आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार