दिल्ली में अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी, कार में भरी थी हरियाणा मार्का शराब

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब की तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर काम कर रहे एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कलूराम नामक व्यक्ति को कृष्णा नगर स्थित ईआर-II यूनिट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा। टीम ने आरोपी के कब्जे से 21 कार्टन (कुल 1,050 क्वार्टर) अवैध शराब बरामद की, जिन पर ‘फॉर सेल इन हरियाणा ओनली’ अंकित था। इसके अलावा शराब की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही मारुति स्विफ्ट कार (मॉडल 2022) भी जब्त कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक एएसआई इन्द्रवीर, एएसआई अश्वनी, एएसआई सोमनाथ और हेड कांस्टेबल महिपाल समेत इंस्पेक्टर उमेश राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने डीसीपी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की। 24 जुलाई को टीम को सूचना मिली थी कि एक मारुति स्विफ्ट कार से अवैध शराब सप्लाई की जा रही है। इसी के बाद आली गांव के पास दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

पूछताछ में कलूराम ने खुलासा किया कि उसने यह शराब हरियाणा के फरीदाबाद से अपने साथी देवेंद्र के इशारे पर मंगवाई थी। वह करीब 2-3 साल से देवेंद्र के संपर्क में था, जिसने उसे आसान पैसे कमाने का लालच देकर इस गोरखधंधे में उतारा था। तभी से कलूराम दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में अवैध शराब की आपूर्ति करता आ रहा था। पुलिस रिकॉर्ड में भी कलूराम पहले से नामजद है। उस पर साल 2024 में भलस्वा डेयरी थाने में भी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का नेटवर्क कहां-कहां फैला है और बाकी सप्लायर्स कौन हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, ड्रग्स और हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Leema

    Related Posts

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    ( नियुक्ति – फ्यूचर फेस्ट 2026: डीपीएसआरयू में उद्योग जगत की रही उल्लेखनीय भागीदारी,आयोजन में 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया ) दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू)…

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) ने आज गोपाल मिश्रा को एकमत रूप से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। यह निर्वाचन संघ के 27 राज्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’