छह महीने से फरार कुख्यात हत्यारोपी विषाल बिहार से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में छह महीने से फरार चल रहे कुख्यात आरोपी विषाल को आखिरकार बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने बिहार के बेतिया जिले के कुमारबाग इंडस्ट्रियल एरिया से उसे गिरफ्तार किया। 22 वर्षीय विषाल मूल रूप से पश्चिम चंपारण, बिहार का रहने वाला है, लेकिन वह दिल्ली के बाबा हरिदास कॉलोनी में रहता था।

हत्या की यह वारदात 11 जनवरी 2025 को हुई थी। जानकारी के अनुसार विषाल को शक था कि उसी के इलाके के रहने वाले कौशल किशोर ने उसका मोबाइल फोन और पर्स चुरा लिया है। इसी शक में विषाल ने अपने साथियों संदीप, सुमित और मनोज उर्फ भोला के साथ मिलकर कौशल को पकड़ लिया और उससे चोरी की वस्तुएं वापस लेने के लिए बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि कौशल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव को बाबा हरिदास कॉलोनी के चारा मंडी इलाके में कचरे के ढेर में छिपा दिया और फरार हो गए।

घटना के बाद से ही विषाल ने अपने परिवार और जान-पहचान वालों से संपर्क तोड़ लिया था। क्राइम ब्रांच की एनडीआर यूनिट, आरके पुरम के इंस्पेक्टर योगेश और विनोद यादव के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने एसीपी उमेश बर्थवाल की निगरानी में विषाल को पकड़ने के लिए लगातार दो महीने तक कड़ी मेहनत की। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम को पता चला कि विषाल ने बेतिया के एक गारमेंट फैक्ट्री में नया नाम बताकर काम शुरू कर दिया है। टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े जाने के बाद पूछताछ में विषाल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि कैसे उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कौशल की हत्या की और फिर शव को कचरे में छिपा दिया ताकि पुलिस को भनक न लगे। इस मामले में उसके दो साथी संदीप और सुमित पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और न्यायिक हिरासत में हैं।

बताया जाता है कि विषाल पहले बाबा हरिदास कॉलोनी में पिज्जा शॉप चलाता था, लेकिन घाटा होने के बाद वह अवैध शराब के धंधे में संदीप, सुमित और मनोज उर्फ भोला के साथ जुड़ गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि इस हत्याकांड से जुड़े बाकी पहलुओं का भी खुलासा किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद