दिल्ली में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 2200 क्वार्टर शराब और कार जब्त

दिल्ली पुलिस की एंटी-नार्कोटिक्स सेल, द्वारका जिले ने एक अंतरराज्यीय अवैध शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय हेमंत गुप्ता के रूप में हुई है, जो नरेला, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 2200 क्वार्टर अवैध शराब और एक हुंडई एक्सेंट कार जब्त की, जिसका इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा था। इस मामले में नजफगढ़ थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

द्वारका जिला पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाकर इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेमंत गुप्ता हरियाणा के सोनीपत बॉर्डर से अवैध शराब लाकर नजफगढ़ में सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को यूईआर-II रोड, नजफगढ़ के पास दबोच लिया।

पूछताछ में पता चला कि हेमंत पहले भी अवैध शराब तस्करी और चोरी के मामलों में शामिल रहा है। उसने बताया कि वह तेज़ी से पैसा कमाने के लिए इस गैरकानूनी धंधे में उतरा था और सोनीपत बॉर्डर के एक व्यक्ति वासु से शराब मंगवाता था। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार