दिल्ली में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 1500 क्वार्टर देसी शराब बरामद

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी स्नैचिंग सेल ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धनेन्द्र (24), पुत्र रूप चंद, निवासी सिकंदरपुर घासी, डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1500 क्वार्टर देसी शराब बरामद की, जो सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए थी। इसके अलावा शराब की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही फॉक्सवैगन कार भी जब्त कर ली गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर एंटी स्नैचिंग सेल की टीम ने इंस्पेक्टर हरि सिंह की अगुवाई में एक विशेष ऑपरेशन चलाया। टीम ने एसआई कमल कांत, हेड कांस्टेबल राजकुमार, दिलीप, मुकेश और शिशराम के साथ मिलकर इलाके में गश्त तेज कर दी। 10 फरवरी की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक फॉक्सवैगन कार में तस्कर शराब सप्लाई करने वाला है। इसके बाद कामाकोटी मार्ग, आर.के. पुरम के पास जाल बिछाया गया। रात 12:25 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क टीम ने तुरंत उसे धर दबोचा।

जांच में कार की पिछली सीट पर 30 कार्टन में 1500 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद हुई, जिस पर ‘हरियाणा में बिक्री के लिए’ लिखा था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह शराब गुरुग्राम से खरीदी थी और इसे दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। आरोपी के खिलाफ आर.के. पुरम थाने में एफआईआर नंबर 53/2025 के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क की पूरी जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन