दिल्ली में आज से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ANPR कैमरों से हो रही पहचान

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए सरकार ने आज से एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। अब 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं मिलेगा।

यह कार्रवाई कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के आदेशों के तहत लागू हुई है। राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर एआई तकनीक से लैस ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए गए हैं, जो पुराने वाहनों की पहचान कर उन्हें सिस्टम में ब्लॉक कर देंगे, जिससे इन्हें ईंधन नहीं मिल सकेगा।

नियमों का उल्लंघन करने पर चार पहिया वाहन मालिकों पर ₹10,000 और दो पहिया चालकों पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, सार्वजनिक स्थानों या पेट्रोल पंपों के पास खड़े ऐसे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

सरकार की यह सख्ती राजधानी की जहरीली हवा को कुछ हद तक राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहन की वैधता की जांच करें और नियमों का पालन करें ताकि जुर्माने और जब्ती से बचा जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ