दिल्ली में गैंगवार पर बड़ा एक्शन: हाशिम बाबा गैंग के शूटर समेत दो बदमाश गिरफ्तार


राजधानी में गैंगवार और रंगदारी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाशिम बाबा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक फरार शूटर भी शामिल है, जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

गिरफ्तार शूटर शादाब उर्फ चप्पल को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गढ़ी मेंडू इलाके से पकड़ा गया। वह पिछले दो साल से फरार चल रहा था और उस पर हत्या व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि वह सीलमपुर में हुई फायरिंग की घटना में शामिल था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात गैंग रंजिश का नतीजा थी। शादाब ने अपने रिश्तेदार के साथ जेल में हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया था। वह एक अन्य हत्या के प्रयास के मामले में भी घोषित अपराधी था।

इससे पहले स्पेशल सेल ने इसी गैंग के एक और सदस्य मोहम्मद आदि उर्फ आदिल को भी गिरफ्तार किया था। उसके पास से भी एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, वह जेल में बंद गैंगस्टरों के लिए रंगदारी के टारगेट चिन्हित करने का काम कर रहा था।

डीसीपी स्पेशल सेल प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्रवाई से गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे भी ऐसे संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन