दिल्ली में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, तय समय में भरना होगा चालान; नई डिजिटल व्यवस्था लागू

नई दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को लेकर अब सख्ती बढ़ने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चालान निपटारे के लिए नई डिजिटल और समयबद्ध व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत अब तय समय में चालान का भुगतान या चुनौती देना अनिवार्य होगा।

नई व्यवस्था के अनुसार, चालान की पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी में होगी। कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के जरिए चालान स्वतः जनरेट होंगे और संबंधित व्यक्ति को तीन दिनों के भीतर ऑनलाइन नोटिस मिल जाएगा। जिन मामलों में डिजिटल जानकारी उपलब्ध नहीं होगी, वहां 15 दिनों के भीतर फिजिकल नोटिस भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चालान मिलने के बाद 45 दिनों के भीतर या तो भुगतान करना होगा या फिर पोर्टल के माध्यम से उसे चुनौती देनी होगी। यदि निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं होती, तो चालान स्वतः स्वीकार माना जाएगा। खास बात यह है कि अब कोर्ट में चुनौती देने के लिए चालान राशि का 50 प्रतिशत पहले जमा करना अनिवार्य होगा।

बार-बार नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती बढ़ाई गई है। एक वर्ष में पांच या उससे अधिक बार ट्रैफिक उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन या अयोग्यता की कार्रवाई की जा सकती है।

सरकार ने चेतावनी दी है कि समयसीमा के बाद चालान का भुगतान न करने पर वाहन से जुड़े सभी कार्य, जैसे टैक्स, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सेवाएं रोक दी जाएंगी। वाहन को पोर्टल पर ‘नॉट टू बी ट्रांजैक्टेड’ के रूप में चिन्हित कर दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त भी किया जा सकता है।

सरकार का कहना है कि यह नई प्रणाली ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने, पारदर्शिता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स