दिल्ली में तड़के लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले की वेलकम थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बदमाश घोषित हिस्ट्रीशीटर भी है, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लूट के दौरान छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

18 जुलाई को सुबह करीब साढ़े चार बजे रविंदर शाद नामक 62 वर्षीय बुजुर्ग जब कांती नगर रेड लाइट से ऑटो से उतरकर विजय पार्क मौजपुर की तरफ पैदल जा रहे थे, तभी पीली मिट्टी जनता मजदूर कॉलोनी के पास पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें जबरन रोका, मारपीट की और उनका मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद वेलकम थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

इंस्पेक्टर रूपेश खत्री की अगुवाई में एसआई धीरेंद्र, एएसआई रामबीर और हेड कांस्टेबल हरेंद्र, ललित और कुलदीप की टीम ने एसीपी भजनपुरा श्री विवेक त्यागी के मार्गदर्शन में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मैन्युअल सोर्स से सुराग जुटाए। छानबीन के बाद टीम ने मुख्य आरोपी नासिर अब्बास को मुजफ्फरनगर, यूपी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नासिर ने अपना गुनाह कबूल करते हुए अपने साथी नजीर खान उर्फ भूरा का नाम उजागर किया, जिसे लोनी, गाजियाबाद से दबोचा गया। पूछताछ में पता चला कि नासिर यूपी में पहले भी छह मामलों में शामिल रह चुका है जबकि नजीर खान वेलकम थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई पुराने मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनसे जुड़े किसी और आपराधिक नेटवर्क का भी खुलासा हो सके। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने इस कार्रवाई को इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी कामयाबी बताया है।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन