दिल्ली में नशे के आदी दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, स्प्रे से बेहोश कर लूट को देते थे अंजाम

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पुलिस ने दो कुख्यात स्नैचरों को गिरफ्तार कर एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों ने शिक्षक को स्प्रे मारकर बेहोश किया और उसकी बाइक, मोबाइल फोन और पर्स लूटकर फरार हो गए थे।

घटना 8 मई की है जब पीड़ित जितेन्द्र कुमार मीणा, जो कि एक सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं, पुस्‍ता रोड पर टहल रहे थे। तभी चार बदमाशों ने उन पर स्प्रे किया और बेहोश होते ही उनकी बाइक, दो मोबाइल और पर्स लेकर भाग गए।

बुराड़ी थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के ज़रिये जांच शुरू की और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। आखिरकार इंद्रा कॉलोनी, शालीमार बाग इलाके से दो आरोपियों – अर्जुन और सुजीत – को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूटी गई हीरो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है।

पूछताछ में दोनों ने अपराध की बात कबूल की और बताया कि नशे की लत के कारण उन्होंने अपराध की राह पकड़ी। मुख्य आरोपी अर्जुन पहले भी 9 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस अब फरार आरोपियों – विशाल और जतिन – की तलाश में जुटी है और बाकी लूट का माल बरामद करने की कोशिश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन