दिल्ली में फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने पांच गिरफ्तार किए

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा किया है, जिसमें देशभर की यूनिवर्सिटियों के नाम पर फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाए जा रहे थे। इंटर स्टेट सेल की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर 275 फर्जी दस्तावेज, 20 मोबाइल फोन और 6 लैपटॉप बरामद किए हैं।

मुख्य आरोपी विक्की हरजानी को नेताजी सुभाष प्लेस से पकड़ा गया, जिसकी संस्था ‘परमहनस विद्यापीठ’ से भारी मात्रा में फर्जी कागजात मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने करीब 5000 से ज्यादा डिग्री की सॉफ्ट कॉपी तैयार कर रखी थीं, जिन्हें छात्रों को भारी रकम लेकर बेचा जाता था।

आरोपी सोशल मीडिया और कोचिंग हब्स में पर्चे बांटकर छात्रों को झूठे वादों से फंसाते थे। ये दस्तावेज BA, BSc, MBA, B.Ed जैसी डिग्रियों के थे। इस रैकेट से जुड़े कई और कोचिंग सेंटरों और संस्थानों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन