दिल्ली में बस स्टॉप होंगे वर्ल्ड क्लास, जल्द दिखेगा नया चेहरा: परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी के बस क्यू शेल्टर्स (BQS) को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नए रूप में प्रस्तुत करेगी। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और इस महत्वाकांक्षी योजना को तेज़ी से अमल में लाने के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने बताया कि दिल्ली, बेंगलुरु, नवी मुंबई के साथ-साथ सिंगापुर, लंदन और चीन जैसे वैश्विक शहरों के बस स्टॉप डिजाइनों का अध्ययन कर दिल्ली के लिए एक नया आधुनिक मॉडल तैयार किया जा रहा है। ये नए BQS एलईडी लाइट्स और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से लैस होंगे, जो यात्रियों को बस नंबर और रूट की जानकारी देंगे।

परिवहन विभाग के अनुसार फिलहाल दिल्ली में 4,627 बस स्टॉप चिन्हित हैं, जिनमें से 2,021 कार्यशील हैं। 1,397 नए BQS के निर्माण की योजना है, जबकि 1,459 अतिरिक्त लोकेशन भी विकसित की जाएंगी। यह प्रोजेक्ट यात्री सुविधा के साथ-साथ विज्ञापन से राजस्व भी उत्पन्न करेगा, जिससे विभाग को आत्मनिर्भर और लाभकारी संस्था बनाने का लक्ष्य है।

डॉ. सिंह ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में उपेक्षित पड़े बस स्टॉप्स को मौजूदा सरकार पूरी तरह से आधुनिक और सुविधाजनक बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली को एक विकसित, स्वच्छ और हरित राजधानी बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी