दिल्ली में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे राजधानी में काम कर रहे लाखों श्रमिकों को सीधी राहत मिलेगी। नई दरें महंगाई भत्ते के साथ 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

नई दरों के अनुसार, अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 18,066 रुपये से बढ़ाकर 18,456 रुपये कर दी गई है। अर्ध-कुशल श्रमिकों को अब 19,997 की जगह 20,371 रुपये मिलेंगे। वहीं कुशल श्रमिकों का वेतन 21,917 रुपये से बढ़ाकर 22,411 रुपये किया गया है। गैर-मैट्रिकुलेट श्रमिकों की मासिक मजदूरी 19,929 से बढ़कर 20,371 रुपये, और मैट्रिकुलेट लेकिन स्नातक नहीं होने वालों को अब 21,917 के बजाय 22,411 रुपये मिलेंगे।
स्नातक और उससे ऊपर शिक्षित श्रमिकों की मासिक मजदूरी 23,836 से बढ़ाकर 24,356 रुपये कर दी गई है।

सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी केवल महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए की गई है और इसका उद्देश्य मजदूरों को आर्थिक राहत देना है।

संयुक्त श्रमायुक्त (मुख्यालय) कुंवर मनोज सिंह के ऑर्डर में कहा गया गया है कि जिन संस्थानों में श्रमिकों को इन दरों से कम भुगतान किया जा रहा है, वे कानून के दायरे में आएंगे और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार