दिल्ली में मेधावी छात्रों का सम्मान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टेबलेट और कंप्यूटर देकर बढ़ाया हौसला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शिक्षा की उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक खास पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। राजकीय प्रतिभा बाल विकास विद्यालय, राजपुर रोड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 87 मेधावी छात्रों को टेबलेट और 20 स्कूल प्रमुखों को कंप्यूटर भेंट कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल अभिभावकों की पहली पसंद बनें। उन्होंने शिक्षा में हुए बदलावों का ज़िक्र करते हुए बताया कि सरकार ने बीते 100 दिनों में स्कूल प्रशासन, डिजिटल सेवाएं, स्मार्ट क्लासरूम और बहुभाषी शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई अहम नीतिगत फैसले लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए छात्रों को मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य की राह पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक लाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह बच्चों के समग्र विकास और देश निर्माण का आधार है।

शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने बच्चों की सफलता में माताओं की भूमिका को खास तौर पर सराहा और बताया कि सरकार इस वर्ष दिल्ली में 75 विश्वस्तरीय सीएम श्री स्कूल शुरू करने जा रही है, जो आधुनिक सुविधाओं और भारतीय मूल्यों के साथ शिक्षा का नया मॉडल पेश करेंगे।

दिल्ली सरकार का यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन का माध्यम बना, बल्कि राजधानी में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की नई दिशा और दृष्टिकोण को भी स्पष्ट करता है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी