दिल्ली में मोबाइल टावर चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 24 घंटे में फरारी के बाद फिर दबोचा


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट सेल (ISC) ने मोबाइल टावर के महत्वपूर्ण उपकरणों (RRUs) की चोरी के कई मामलों को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी शाहजाद मलिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद ओडिशा पुलिस की हिरासत से 15 अक्टूबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली से भागने का प्रयास किया, लेकिन ISC की टीम ने बेहतरीन तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई से उसे 24 घंटे के अंदर फिर से धर दबोचा।

टीम ने 06 अक्टूबर 2024 को शाहजाद मलिक को दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके से एक ई-रिक्शा में चोरी किए गए मोबाइल टावर उपकरणों (RRUs) के साथ गिरफ्तार किया था। ये चोरी के उपकरण ओडिशा के पांच अलग-अलग मामलों से जुड़े हुए पाए गए। शाहजाद मलिक का नाम कई राज्यों में मोबाइल टावर से उपकरणों की चोरी के मामलों में आया है, और उसे एक संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा माना जा रहा है।

15 अक्टूबर को ओडिशा पुलिस ने शाहजाद मलिक को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। पुलिस जब उसे मेडिकल जांच के लिए RML अस्पताल ले गई, तो उसने मौके का फायदा उठाते हुए फरार होने का प्रयास किया। उसकी फरारी के बाद ISC की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शाहजाद मलिक को मुजफ्फरनगर और बिजनौर के संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके दबाव में वह फिर से दिल्ली भागने की कोशिश में पकड़ा गया।

शाहजाद मलिक की गिरफ्तारी से ओडिशा में मोबाइल टावर चोरी के पांच मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने मोबाइल टावर चोरी के एक बड़े गिरोह के पर्दाफाश की संभावनाएं बढ़ा दी हैं, जिसमें आरोपी के साथी अब भी फरार हैं।


शाहजाद मलिक, दिल्ली के न्यू करदमपुरी इलाके का निवासी है, और उसकी शिक्षा 8वीं कक्षा तक हुई है। उसके परिवार के सदस्य कबाड़ के धंधे से जुड़े हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने रिश्तेदार समीर के साथ चोरी के उपकरणों को ओडिशा से दिल्ली लाता था।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन