दिल्ली में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: छह गिरफ्तार, 3782 क्वार्टर देसी शराब और बीयर जब्त

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले की पुलिस टीमों ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह तस्करों को दबोचा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से कुल 3782 क्वार्टर देसी शराब और 13 कार्टन किंगफिशर बीयर बरामद की है, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी। शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा सिटी और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है।

यह संयुक्त अभियान स्पेशल स्टाफ, थाना कापसहेड़ा, सरोजिनी नगर, सफदरजंग एन्क्लेव, किशनगढ़ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा चलाया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें आरोपी रामबीर, ओंकार सिंह, सनी, आकाश, कामो डोमेह और एक 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा, दिल्ली और मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले लोग शामिल हैं।

सबसे बड़ी बरामदगी उस वक्त हुई जब स्पेशल स्टाफ ने रामबीर को होंडा सिटी कार में 1850 क्वार्टर देसी शराब और 13 कार्टन बीयर के साथ पकड़ा। इसी तरह सरोजिनी नगर में सनी नामक तस्कर को 1349 क्वार्टर शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा गया। किशनगढ़, कापसहेड़ा, सफदरजंग और महिपालपुर से भी शराब तस्कर पकड़े गए।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार की पूरी चेन का पर्दाफाश किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन