दिल्ली में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 1000 क्वार्टर समेत अवैध शराब की भारी खेप जब्त

दिल्ली पुलिस की द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी 25 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। उसके पास से एक हुंडई i20 कार से 44 कार्टन अवैध देसी शराब और बीयर जब्त की गई, जिनमें 1000 क्वार्टर, 36 बोतल देसी शराब और 252 बीयर की बोतलें शामिल हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी खारखौदा, रोहतक (हरियाणा) से शराब लेकर दिल्ली में नजफगढ़ और नांगलोई इलाके में सप्लाई करता है। पुलिस टीम ने सटीक योजना बनाकर इंद्रा पार्क, नजफगढ़ इलाके में मेट्रो पिलर संख्या 77 के पास जाल बिछाया और मौके पर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया कि राजू पहले से भी एक शराब तस्करी मामले में शामिल रहा है और रोजाना ₹1000 के मेहनताने पर शराब ढोने का काम करता था। आरोपी का साथी जॉनी नामक व्यक्ति है जो खारखौदा से शराब लोड कराता था और दिल्ली में वाहन छुड़वाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने किया और ACP ऑपरेशन राम अवतार की निगरानी में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन