दिल्ली में शुरू हुआ रोड सेफ्टी अवेयरनेस समर कैंप, छात्रों को मिल रही ट्रैफिक नियमों की ट्रेनिंग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा पंजाबी बाग ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में रोड सेफ्टी अवेयरनेस समर कैंप 2025 की शुरुआत की गई। कैंप का उद्घाटन स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) श्री अजय चौधरी ने किया। इस अवसर पर डीसीपी (ट्रैफिक-आरएससी) श्री एस.के. सिंह, एसीपी श्री रविंदर पंडित और इंस्पेक्टर मंजू सिंह भी मौजूद रहीं।

यह कैंप एक साथ बाबा खड़क सिंह मार्ग, बाल भवन और रोशनारा बाग स्थित अन्य तीन ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्कों में भी शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में टीनू पब्लिक स्कूल के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक किया।

रोड सेफ्टी सेल की इस पहल का उद्देश्य छात्रों को गर्मियों की छुट्टियों में ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना और उन्हें साइबर सेफ्टी, फर्स्ट-एड, CPR, जेंडर सेंसिटाइजेशन और सेल्फ-डिफेंस जैसी जरूरी ट्रेनिंग देना है। तीन बैचों में चलने वाले इस कैंप में हर बैच में करीब 100-150 छात्र भाग ले रहे हैं।

कैंप के अंत में सभी छात्रों को सर्टिफिकेट, रोड सेफ्टी किट, स्टेशनरी, टी-शर्ट और कैप भी दी जाएगी। यह पहल न सिर्फ छात्रों को जागरूक बना रही है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार