दिल्ली में सोने की चेन उड़ाने वाली तीन अंतरराज्यीय महिला चोर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन अंतरराज्यीय महिला चोरों को गिरफ्तार किया है, जो आगरा से दिल्ली आकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सोने की चेन चुराया करती थीं। पुलिस ने इनसे दो सोने की चेन बरामद की हैं और संसद मार्ग थाने के दो मामलों का खुलासा भी किया है।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन महिलाएं सराय काले खां बस टर्मिनल की ओर जा रही हैं। इस पर 15 अप्रैल की शाम को इंद्रप्रस्थ पार्क गेट नंबर-1 के पास टीम ने ट्रैप लगाकर तीनों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रेनू, अराधना और मनीषा बताए, जो आगरा की ईदगाह मोहल्ला की झुग्गियों में रहती हैं।

इन महिलाओं के पास से चोरी की दो सोने की चेन और एक पेंडेंट बरामद हुआ। जांच में पता चला कि ये महिलाएं त्योहारों और मेलों में भीड़ का फायदा उठाकर गोल्ड स्नैचिंग करती थीं। वे अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर वारदात अंजाम देती थीं और पकड़े न जाने के कारण पुलिस रिकॉर्ड में अब तक नाम नहीं आया था।

पुलिस अब इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और लीडरों की तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच की इस सफलता पर टीम को सम्मानित किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार