दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला टीम ने अवैध हथियारों के इंटर-स्टेट नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़ करते हुए गोगी गैंग से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 17 हथियार, 106 जिंदा कारतूस और दो लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं, जिसमें विदेशी पिस्टल भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की टीम ने एसीपी सार्थक त्यागी और डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में की। जांच के दौरान सबसे पहले राहुल माथुर उर्फ डोगरा को पकड़ा गया, जो गैंग का फाइनेंसर बताया जा रहा है। पुलिस को देखते ही वह महिंद्रा थार से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और उसके पास से चार हथियार बरामद किए।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके साथी कुनाल और आदित्य को भी गिरफ्तार किया, जिनके पास से अवैध हथियार मिले। आगे की जांच में सामने आया कि सुरेंद्र उर्फ काला इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर है, जो पहले से जेल में बंद था। प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे इस केस में गिरफ्तार किया गया।

गिरोह के हथियारों का स्रोत तलाशते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में छापेमारी कर 65 वर्षीय इकबाल को पकड़ा, जो लंबे समय से गैंग्स को हथियार सप्लाई कर रहा था। उसके घर से भी कई अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ये आरोपी दिनेश कराला उर्फ गोगी गैंग से जुड़े हैं और गैंग वर्चस्व बढ़ाने के लिए अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते थे। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को गैंग में शामिल करने की कोशिश भी की जा रही थी। यह गैंग बाहरी दिल्ली में रंगदारी और जमीन कब्जाने जैसी वारदातों में भी सक्रिय है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से ग्लॉक 9mm, इटालियन बेरेटा और तुर्की की जोराकी जैसी हाई-एंड विदेशी पिस्टल भी बरामद की हैं। साथ ही महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो-एन SUV को जब्त किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार