दिल्ली में 13 साल बाद हत्या का भगोड़ा गिरफ्तार, बेंगलुरु में बदलकर रह रहा था नाम और पहचान

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 13 साल से फरार चल रहे एक कुख्यात हत्या आरोपी राजीव उर्फ कल्लू उर्फ इतवारी को गिरफ्तार कर लिया है। साल 2010 में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुए एक हत्या के मामले में राजीव को आरोपी बनाया गया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था और 2013 में उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान और ठिकाने बार-बार बदले। कभी वह नेपाल में छिपा रहा, तो कभी बेंगलुरु में ‘बॉबी’ नाम से ड्राइवर बनकर रहने लगा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 जून को जब वह अपने पुराने ठिकाने प्रेम नगर आया, तो उसे दबोच लिया गया।

पूछताछ में राजीव ने कबूल किया कि उसने अपने पिता और एक अन्य साथी के साथ मिलकर युवक सुनील की हत्या की थी। वजह – उसकी बहन से सुनील के प्रेम संबंध। हत्या के बाद शव को गाज़ियाबाद के एक गांव में फेंक दिया गया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी को आखिरकार गिरफ्त में ले ही लिया।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं