दिल्ली में IPL सट्टेबाज़ी रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने IPL 2025 के दौरान चल रहे सट्टेबाज़ी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वेस्ट रेंज-II की टीम ने सेक्टर-11 द्वारका में एक फ्लैट पर छापेमारी कर की, जहां आरोपी हाईटेक तरीकों से क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलवा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड हिमांशु गुलाटी के साथ अमित कुमार और अमित मकोल शामिल हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि द्वारका इलाके में आईपीएल पर अवैध सट्टेबाज़ी चल रही है। इसके बाद इंस्पेक्टर पवन सिंह की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई और बताए गए फ्लैट पर रेड की गई। मौके पर आरोपी मोबाइल फोन, लैपटॉप, नोटबुक और LED टीवी की मदद से सट्टा लगवा रहे थे। फ्लैट में उस समय चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का मैच लाइव चल रहा था, और वहीं से सट्टा दरें घोषित की जा रही थीं।

पूछताछ में पता चला कि हिमांशु गुलाटी पूरे ऑपरेशन का संचालन कर रहा था। वह माइक से रेट्स घोषित करता था, जबकि अमित कुमार और अमित मकोल कंप्यूटर और मोबाइल के जरिए पंटरों की कॉल्स अटेंड करते और सट्टे की एंट्री करते थे। उनके पास से तीन लैपटॉप, नौ मोबाइल, दो नोटबुक, एक टीवी स्क्रीन, राउटर और स्पीकर समेत कई उपकरण बरामद हुए हैं।

क्राइम ब्रांच ने तीनों के खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार