दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के मोबाइल और एटीएम कार्ड उड़ाने वाला गैंग पकड़ा, तीन शातिर गैड्डीबाज़ गिरफ्तार

दिल्ली। मेट्रो में यात्रियों से मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड चुराकर पैसे उड़ाने वाले गैड्डीबाज़ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली मेट्रो यूनिट की यमुना डिपो मेट्रो पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशिक उर्फ कोबरा, इरफान उर्फ आलू और तौहीद उर्फ मधु के तौर पर हुई है, तीनों बवाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी हुए मोबाइल, एटीएम-क्रेडिट कार्ड और 42 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पूरा मामला 6 जुलाई को सामने आया जब आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री विपिन से गैंग के इन तीनों सदस्यों ने दो मोबाइल, तीन एटीएम-क्रेडिट कार्ड और 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिए थे। यही नहीं, बाद में चोरी हुए एटीएम और क्रेडिट कार्ड से आरोपियों ने 94 हजार रुपये निकालकर भी उड़ा दिए।

पकड़े गए आरोपी लिफ्ट और एस्केलेटर में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से आरोपियों की पहचान की और बवाना में छापा मारकर पहले तौहीद को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद हुई। पूछताछ और रिमांड में अशिक और इरफान भी पकड़ में आ गए।

तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और पढ़े-लिखे नहीं हैं। इनकी गिरफ्तारी से मेट्रो और अन्य इलाकों के तीन और मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें नजफगढ़, नेहरू प्लेस मेट्रो और आजादपुर मेट्रो स्टेशन में इसी तरह की चोरी हुई थी।

दिल्ली मेट्रो पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी सफलता है और ऐसे गैंग्स पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    160 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम में आयोजित इको-ट्रेल शिक्षा एवं जागरूकता भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की इन्वायरॉन्मेंट क्लब द्वारा…

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    (दक्षिण-पूर्व जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित) युवा नागरिकों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    • By Leema
    • April 12, 2026
    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    • By Leema
    • April 11, 2026
    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    • By Leema
    • April 11, 2026
    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

    • By Leema
    • April 11, 2026
    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग